
0 ग्रामीणों को प्रदान किए जरूरत के सामान
जगदलपुर। सीआरपीएफ 212वीं बटालियन येटापका, नीलिपाका, जिला अल्लूरीसीथारामा राजू में मुफ्त चिकित्सा, ब्लड डोनेशन कैम्प एवं पैडागुडम, सुकमा मे सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कैंप में कमांडेंट दीपक श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमीत सैगल, दिनेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, अजय प्रताप सिंह, उप कमांडेंट, डॉ. गोपाल राजकीय अस्पताल तथा अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। डॉ० सुमीत सैगल व डॉ. गोपाल द्वारा अधिकारियों तथा जवानों को स्वस्थ रहने के तरीके, बीमारियों से बचाव के लिए खानपान तथा साफ-सफाई के बारे में बताया। बटालियन के अधिकारियों, जवानों व उनके परिवार तथा वाहिनी के नजदीक नागरिकों की ब्लड प्रेशर, शुगर और वजन इत्यादि मुफ्त जांच की गई और उन्हें दवाईयां वितरण की गई। ब्लड डोनेशन कैंप में वाहिनी के जवानों ने रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित रहता है, रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। इस दौरान कुल 37 अधिकारियों व जवानों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया तथा स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसके अलावा 212वीं वाहिनी समवाय किस्टाराम, पैडागुड़म में सिविक एक्शन प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया। जिसमें वाहिनी के दिनेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों को उनकी जरूरत के अनुसार कंबल, स्टील थाली, स्टील गिलास, पतीला, फावड़ा, कुल्हाड़ी, गैंती, साडी, चप्पल, मच्छरदानी, स्कूल बैग, स्कूल यूनिफॉर्म, स्टेशनरी, सोलर लैंप, सोलर स्ट्रीट लाईट क्रिकेट बैट, बॉल, फुटबॉल आदि सामानों का विवरण किया गया।