जिला शिक्षा अधिकारी बघेल ने स्कूलों में दी दबिश

जगदलपुर। शासन द्वारा शिक्षा विभाग में व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत आज बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने कई शालाओं में दबिश दी, बच्चों से संवाद किया और शिक्षक शिक्षिकाओं को जरूरी निर्देश दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने माध्यमिक शिक्षा डिमरापाल, गाड़मगुडौर, चिंगपाल आदि की शालाओं का निरीक्षण कर छात्र, छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने शाला के प्राचार्य और शिक्षकों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए। डीईओ श्री बघेल ने विद्यार्थियों को नियमित शाला आने, मन लगा कर पढ़ाई करने और निजी एवं स्कूल की स्वच्छता का ध्यान रखने की नसीहत दी। श्री बघेल ने बच्चों से कहा कि अगर आप लगन से पढ़ाई करोगे तो आगे चलकर आप भी हमारे बस्तर के कलेक्टर आकाश छिकारा जी, जिला पंचायत के सीईओ प्रतीक जैन जी और मुझ जैसे बड़े पद पर पहुंच सकते हैं। डीईओ श्री बघेल ने कहा कि आज शासन द्वारा पढ़ाई के लिए बहुत सारी सुविधाएं दी जा रही हैं, इसलिए पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने प्राचार्य, प्रधान पाठक व शिक्षकों को शिक्षण स्तर को बेहतर बनाने, बच्चों की नियमित उपस्थित और शालाओं की तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *