
0 करपावंड में अमानत पखवाड़ा कार्यक्रम
बकावंड। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर की शाखाओं में 14 फरवरी से 15 मार्च तक अमानत पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बैंक की करपावंड शाखा में आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
अपने संबोधन में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने बैंक द्वारा संचालित केंद्र शासन एवं राज्य शासन की समस्त योजनाओं का विस्तार से उल्लेख कर बैंक के कार्यक्षेत्र के समस्त ग्राहकों तथा किसानों में बचत करने की भावना जागृत कर अमानत वृद्धि हेतु प्रेरित किया। इस दौरान 38 अमानतदारों से 82 लाख 55 हजार रूपए अमानत डिपॉजिट किए। मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा सभी अमानतदारों को अमानत प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि बकावंड जनपद अध्यक्ष सोनबरी भद्रे, जनपद उपाध्यक्ष तरुण पांडे सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और बैंक प्रधान कार्यालय से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसए रजा, पर्यवेक्षक मनोज सिंह, अनंत प्रसाद पांडे, शाखा प्रबंधक अपराजित ठाकुर, आरके सूर्यवंशी, अनंत भद्रे, शाखा समिति के समस्त कर्मचारी एवं सभी समितियों के प्राधिकृत अधिकारी तथा कृषक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आरके सूर्यवंशी ने एवं आभार प्रदर्शन शाखा प्रबंधक अपराजिता ठाकुर ने किया।