CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 : विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की ओर CAIT का सशक्त प्रयास

0 जबरदस्त ऑफर्स, एक ही स्थान पर हर जरूरत का सामान बना आकर्षण का केंद्र

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा,  भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आयोजित देश के प्रतिष्ठित व्यापारिक आयोजनों में से एक CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 अपने ऐतिहासिक शुभारंभ के पश्चात आज दूसरे दिन और अधिक भव्यता, उत्साह एवं व्यापक सहभागिता के साथ आगे बढ़ता नजर आया। यह आयोजन रायपुर को राष्ट्रीय व्यापारिक केंद्र के रूप में सशक्त पहचान दिला रहा है।

आज के आयोजन में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा एवं रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने एक्सपो परिसर का भ्रमण कर देशभर से आए व्यापारियों, उद्योगपतियों, उद्यमियों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों एवं महिला उद्यमियों से संवाद किया तथा प्रदर्शित उत्पादों एवं नवाचारों की सराहना की।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 जैसे आयोजन स्थानीय व्यापार, उद्योग एवं उद्यमिता को सशक्त बनाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय व्यापारिक मानचित्र पर एक मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह आयोजन “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” की सोच को व्यवहारिक रूप प्रदान करता है।

एक्सपो परिसर में लघु एवं मध्यम उद्योग, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमिता, हस्तशिल्प, एफएमसीजी, फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा एवं औद्योगिक उत्पादों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से आए ब्रांड्स एवं कंपनियों की भागीदारी इसे व्यापारिक नेटवर्किंग एवं नए व्यावसायिक अवसरों का सशक्त मंच बना रही है।

CAIT के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन अमर परवानी ने बताया कि CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” की दिशा में CAIT का एक दूरदर्शी एवं ठोस प्रयास है, जो राज्य के आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि 20 से 24 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव का भव्य समापन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा, जिससे आयोजन की प्रतिष्ठा एवं विश्वसनीयता को नई ऊँचाई प्राप्त होगी।

CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 निरंतर बढ़ते उत्साह, सहभागिता और विश्वास के साथ अब एक ऐतिहासिक, भव्य एवं दूरगामी प्रभाव वाला राष्ट्रीय व्यापारिक महाआयोजन के रूप में स्थापित हो चुका है, जो विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *