
0 करीब 5 करोड़ के सड़क निर्माण का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया भूमिपूजन
0 विद्युत वर्कशॉप से जिया डेरा तक बनेगी सड़क
जगदलपुर। विद्युत यांत्रिकी कर्मशाला से जिया डेरा गीदम रोड तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य का भूमिपूजन गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव एवं अन्य अतिथियों के हाथों से विधिवत संपन्न हुआ। कर्मशाला से जिया डेरा गीदम रोड तक 1.47 किमी लंबी सड़क का 4 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि विद्युत यांत्रिकी कर्मशाला से जिया डेरा गीदम रोड तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की मांग से शहरवासियों द्वारा समय से की जा रही थी। क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह कार्य कराया जा रहा है। जगदलपुर शहर के व्यवस्ततम मार्गो में शामिल इस सड़क के निर्माण से लोगों को काफी सुविधा होगी। सड़क चौड़ीकरण होने से आवागमन सुगम होगा तथा राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी। किरण देव ने कहा हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी है। हमारी सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे। शहर में जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं।
श्री देव ने कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव, पूर्व महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, श्वेता बधेल,पार्षद नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, कुबेर देवांगन, बंसती समरथ, नेहा धुव, श्याम सुंदर बघेल, रोशन सिसोदिया,महिला मोर्चा अध्यक्ष महेश्वरी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष यादव, विनय सोना, मनोहर तिवारी, आशुतोष पांडेय, राजपाल कसेर, अमर सांखला, रोशन झा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित रहे।