जशपुर। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग बालिका को मिलने के बहाने बुलाने के बाद उससे और उसकी सहेली से दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बात दे कि 17 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि दिसंबर 2025 में उसका मोबाइल पर ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा से परिचय हुआ था। आरोपी ने प्रेम संबंध बनाकर शादी का लालच दिया। 14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) को आरोपी ने उसे लैलूंगा में मिलने बुलाया। पीड़िता अपनी 16 वर्षीय सहेली के साथ पत्थलगांव होते हुए बस से लैलूंगा पहुंची।
अटल चौक पर आरोपी राहुल अपने दोस्त जयकिशन धोबा के साथ मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 MU 3456) पर दोनों को लेने आया। चारों सोनाजोरी गांव गए और रात में एक ही बाइक से सोनाजोरी जंगल पहुंचे। वहां मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा ने पहले अपनी कथित प्रेमिका (17 वर्षीय) के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसकी सहेली (16 वर्षीय) के साथ भी जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना किसी को बताने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। दोनों पीड़िताओं ने अलग-अलग आवेदन देकर लैलूंगा थाना में शिकायत दर्ज कराई। इस पर दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए अपराध क्रमांक 50/2026 — धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 4, 6 POCSO एक्ट,अपराध क्रमांक 51/2026 — धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 4, 6 POCSO एक्ट पुलिस ने त्वरित जांच में मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा से पूछताछ की, जिसमें उसने दोनों के साथ दुष्कर्म करना कबूल लिया। उसके सहयोगी जयकिशन धोबा की भी संलिप्तता पाई गई। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा (22 वर्ष), पिता सुवर्धन पैंकरा, निवासी ग्राम किलकिला, थाना लैलूंगा (मुख्य आरोपी)
जयकिशन धोबा (20 वर्ष), पिता भगवती धोबा, निवासी ग्राम टुरटुरा, थाना लैलूंगा