जगदलपुर। पेंटर जन कल्याण समिति जगदलपुर सोयसाटी द्वारा आज दिनांक 13 फरवरी को छग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी भवन जगदलपुर में चुनाव संबंधी बैठक आहुत की गई। चुनाव अधिकारी दीपक गुप्ता थे। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने रोहित नेताम, ग्राम हल्बा कचोरा, वार्ड क्र. 4 जगदलपुर को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया। सचिव मोहन कश्यप निवासी कुम्हारपारा सुधा गली बीएसएनएल कालोनी जगदलपुर, संरक्षक तुलाराम बघेल रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड क्र.12 नयामुंडा कबीर चौक जगदलपुर, कोषाध्यक्ष धर्मसिंह मेटगुड़ा जवाहर नगर वार्ड क्र- 25 मायागली जगदलपुर चुने गए।