CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो में महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम

0 पिंक पवेलियन में छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमियों की भव्य भागीदारी

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो में इस वर्ष महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी देखने को मिल रही है। विशेष रूप से तैयार किया गया “पिंक पवेलियन” छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमियों को एक सशक्त राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपने उत्पादों, हुनर और उद्यमशीलता का प्रदर्शन करेंगी।
पिंक पवेलियन में छत्तीसगढ़ की महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद, फैशन, फूड प्रोसेसिंग, होममेड तथा स्टार्टअप आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह पहल महिला व्यापारियों को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि उन्हें नए व्यापारिक अवसर, नेटवर्किंग और बाजार विस्तार का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।
इस अवसर पर CAIT महिला अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोड़ा ने कहा कि “CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो के माध्यम से महिलाओं को एक ऐसा मंच दिया जा रहा है, जहां वे अपने हुनर और व्यापारिक क्षमताओं को पूरे देश के सामने प्रस्तुत कर सकें। पिंक पवेलियन महिला आत्मनिर्भरता और उद्यमिता का सशक्त प्रतीक बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि आज की महिलाएं केवल घरेलू दायित्वों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे व्यापार, उद्योग और स्टार्टअप की दुनिया में मजबूती से अपनी पहचान बना रही हैं। CAIT का उद्देश्य है कि हर महिला व्यापारी को प्रोत्साहन, मार्गदर्शन और अवसर मिले, जिससे उनका व्यवसाय नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।

श्रीमती अरोड़ा ने यह भी कहा कि “छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमियों में अपार प्रतिभा है। पिंक पवेलियन के माध्यम से उन्हें राष्ट्रीय पहचान मिलेगी और इससे महिला व्यापार को नई गति व दिशा प्राप्त होगी।”

CAIT महिला महामंत्री ने बताया कि यह प्रयास महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणा, प्रोत्साहन और सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनेगा तथा नेशनल ट्रेड एक्सपो में पिंक पवेलियन महिला व्यापार की नई पहचान स्थापित करेगा।
कार्यक्रम में महामंत्री पिंकी अग्रवाल, श्रीमती धनश्री भट्ट, नीलम देवकीर्ति, डॉ. प्रदीपा, रीना अग्रवाल, रमा बड़वानी, अमृत कौर, दिव्या अत्रे, डॉ. सृष्टि यदु, सुषमा चावड़ा, डॉ. अंजना पिथलिया, अनमोल परवानी, ग्रीना परवानी, पारुल अवस्थी, सुहाना नागपाल, सुनैना नागपाल, मैत्री व्यास, डॉ. सीमा एम. कंदोई, चेतना श्रीवास्तव, डॉ. प्रिया सराफ, सोमा घोष, सीमा शर्मा, नलिनी, अनु खंडेलवाल, काजल सचदेव, वर्षा चौबे, सिया जसवानी, रजनीत ठक्कर सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *