ड्यूटी के दौरान शराबखोरी के आरोप में शिक्षक निलंबित

0 बीईओ के प्रतिवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल का एक्शन 
जगदलपुर। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बस्तर ब्लॉक की प्राथमिक शाला फाफनी के सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग अंशुराम कमार को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बस्तर के माध्यम से अंशुराम कमार सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला फाफनी द्वारा नियमित शराब सेवन कर अध्यापन कार्य करने एवं शासकीय आदेशों एवं निर्देशों की अवहेलना करना तथा शासकीय कार्यों में लापरवाही किए जाने संबंधी प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के उपनियम के उल्लंघन का प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये जाने के फलस्वरूप उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में अंशुराम कमार का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बास्तानार निर्धारित किया गया है। संबंधित को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *