मजदूर विरोधी भी है भाजपा सरकार : सुशील मौर्य

० बीरिंगपाल में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत हुई कांग्रेस की अहम बैठक
जगदलपुर। नगरनार ब्लॉक अंतर्गत घाटपदमूर मंडल के बीरिंगपाल में शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नगरनार महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। बैठक में समस्त मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। मंडल कमेटी संगठन के विस्तार हेतु एवं मनरेगा बचाओ जनजागरूकता अभियान आगामी कार्यक्रम को लेकर कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा साफ है कि यह सरकार मजदूर विरोधी है किसान विरोधी है अब मनरेगा याेजना में अकुशल श्रमिकाें काे राेजगार की काेई गारंटी नहीं हाेगी।भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम विकसित भारत गारंटी फाॅर राेजगार करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रविंद्र नाथ टैगाेर जैसी महान विभूतियाें काे अपमानित करने का कार्य किया है। इस योजना में किए गए बदलाव के पीछे योजना की कानूनी गारंटी और महत्व को कमजोर करना है। मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करना सिर्फ एक योजना को खत्म करना नहीं, बल्कि गरीब, मजदूर, किसान से उसका संवैधानिक हक छीनने का सुनियोजित षड्यंत्र है। श्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाओ जनजागरूकता अभियान चलाएगी। बैठक में मुख्य रूप से नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, दयाराम कश्यप, भोजराज नाग, धरम दास, नाग, हस्ता कश्यप, ललित रावत, संदीप कश्यप, त्रिनाथ बेलसरिया, तनुज भट्टी, सुनील साहू, सुरेंद्र कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, भालूराम, राजेश, कश्यप, लक्ष्मी नारायण नाग, रमेश ठाकुर, दिनेश मौर्य, रत्ना नाग, भय कश्यप, रुक्मिणी कश्यप, सोनू राम, सुदेन बघेल, गनेश, हरिराम बघेल, बदरू, बालेश्वर गौतम सहित सैकड़ों ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *