पत्नी की हत्या करने के बाद लगा ली फांसी


जगदलपुर। नगर के बोधघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बैल बाजार इलाके में पति ने पत्नी की सर कुचल कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति ने भी फांसी लगा ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान तारा सिंह और विजय कौर के रूप में हुई है। घटना स्थल के आसपास के रहवासियों के अनुसार पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और झगड़ा होता था। पति की मानसिक स्थिति भी कुछ समय से ठीक नहीं थी। सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *