0 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बालोद जिला साहू संघ के छात्रावास भवन के लिए किया भूमिपूजन
0 सामाजिक भवन बाउंड्रीवाल के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की
0 समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख दुख में हो शामिल, कोई व्यक्ति अकेला महसूस ना करें : डिप्टी सीएम अरुण साव
बालोद। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज जिला साहू संघ बालोद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर सभी को नव दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर समाज के विद्यार्थियों के हित में छात्रावास भवन के लिए भूमिपूजन किया। साथ ही सामाजिक भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। श्री साव ने कहा कि समाज ने शिक्षा और समाज सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसका लाभ समाज के बच्चों को होगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सामाजिकजनों को संबोधित करते हुए कहा कि, आज नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए यह संकल्प लेने का दिन है। पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बालोद जिला साहू समाज निरंतर प्रगति करेगा। शिक्षा, कृषि, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने के मामले में बालोद जिले की हमेशा एक अलग पहचान रही है, जिसे आगे और सशक्त बनाने की जिम्मेदारी अब नए पदाधिकारियों के कंधों पर है।
श्री साव ने कहा कि, समाज के प्रत्येक वर्ग गरीब, मजदूर, रिक्शा एवं ऑटो चालक सहित सभी के लिए समाज का द्वार सदैव खुला रहना चाहिए। सामाजिक पदाधिकारियों का दायित्व है कि वे हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़े रहें, ताकि हर सदस्य यह महसूस करे कि समाज उसके साथ है। साथ ही वर्ष में कम से कम दो बार सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे, जिससे समाज से उनका जुड़ाव मजबूत हो और वे समाज में अपने महत्व को समझ सकें।
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू , पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू , पूर्व मंत्री रमशिला साहू , टहल सिंह साहू , विपिन साहू , दीपक साहू , प्रीतम साहू , प्रतिभा चौधरी हलधर साहू , वीरेंद्र साहू , तोमन साहू , प्रदीप साहू , सुनीता साहू , डॉ दयाराम साहू , पवन साहू , तोरण साहू, दुर्गानंद साहू , नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू , मदन साहू , बंशीलाल साहू , गणेश राम साहू , राजेश साहू, भागवत साहू, सुनील साहू , सामाजिक पदाधिकारी गण एवं सामाजिक गण उपस्थित रहे।