जांजगीर। जिले के नवागढ़ स्थित ग्राम पीपरा में एक 21 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव खार में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवती की पहचान ग्राम की पूनम महंत के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुबह लोगों ने खार में युवती का शव देखा, जो कीचड़ से सना हुआ था। सूचना मिलने पर नवागढ़ पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेज दिया। प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि युवती के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह संकेत मिलता है कि शारीरिक संबंध सहमति से हुए थे। पुलिस ने मामले में एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है।