CAIT के प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर 77वॉ गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, वासु मखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश कार्यालय में 77वॉ गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह 9ः00 में कैट के प्रदेश कार्यालय, प्रथम तल पगारिया काम्पलेक्स, हीरा आर्केट के सामनें, पुराना बस स्टैण्ड, पंड़री, रायपुर में होगा।

उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी होगें।

CAIT ने युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसर्पोट कैट, उद्योग कैट एवं समस्त व्यापारी संगठनों के सभी पदाधिकारियों, एवं उद्योगपति बंधुओं से आग्रह किया है कि वे समय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित होवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *