बस्तर विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ गगन शर्मा को आज राज्य स्तरीय सम्मान

जगदलपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों का चयन किया गया है। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) गगन शर्मा का भी चयन ईआरओ पुरस्कार हेतु किया गया है। श्री शर्मा को यह सम्मान 25 जनवरी को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया जाएगा।
ईआरओ गगन शर्मा ने कहा कि यह सम्मान मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पूर्ण करने में सभी ने महत्वपूर्ण एवं बहुमूल्य योगदान दिया है। गगन शर्मा के चयन पर निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *