इंद्रावती नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के लोग 4 लापता, कपड़े से बंधे मिले में मां- बेटी के शव

0  माड़ के बोड़गा गांव के 5 लोग सवार थे नाव पर 
0 उसपरी के साप्ताहिक बाजार से लौटने के दौरान हुआ हादसा 
जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में बीती शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां इंद्रावती नदी में नाव पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग लापता है। एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। सूचना मिलते ही क्षेत्र के संवेदनशील विधायक विक्रम मंडावी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। यह दुखद घटना भैरमगढ़ के समीप इंद्रावती नदी के उसपरी झिल्ली घाट में हुई है। यहां नाव पलटने से एक ही परिवार के 4 लोग लापता हो गए थे। गुरुवार सुबह नगर सैनिकों की रेस्क्यू टीम ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर मां-बेटी के शव बरामद किए। नाव पर 1 पुरुष, 2 बच्चों और दो महिलाओं समेत 5 लोग सवार थे। जो उसपरी के साप्ताहिक बाजार में सामान लेने आए थे। माड़ क्षेत्र के नदीपार गांव बोड़गा रहने वाले हैं। जानकारी अनुसार बोडगा गांव नदी से 6-7 किमी दूर है। घटना बुधवार शाम लगभग 5 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही मोटरबोट के साथ नगर सैनिकों का दल उसपरी के झिल्ली घाट रवाना हो गई थी, लेकिन रात होने के कारण बुधवार को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। गुरुवार सुबह से रेस्क्यू टीम द्वारा खोजबीन अभियान चलाया गया। मां- बेटी के कपड़े में बंधे शव बरामद हुए हैं। शव के देखते ही परिजनों में मातम छा गया। बोडगा व आसपास गांव के ग्रामीण भी इस अभियान में लगे हैं।

पहुंचे विधायक मंडावी
भैरमगढ़ के एसडीएम विकास सर्वे ने बताया कि स्वास्थ्य व राजस्व अमले के साथ सुरक्षा जवान सुबह से अभियान में लगे हैं। भैरमगढ़ के टीआई नाग ने बताया कि सूचना मिलने पर जवानों सहित घटना स्थल में तैनात हैं। बीएमओ डॉ. रमेश तिग्गा ने बताया कि एंबुलेंस के साथ मौके पर हैं। बचाव दल रेस्क्यू में लगा है। दो शव मिलने के बाद आगे खोजबीन जारी है। गुरुवार सुबह विधायक विक्रम मंडावी भी उसपरी झिल्ली घाट पहुंच कर खोजबीन अभियान को गति देने में तथा ग्रामीणों संग डटे हुए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों का दुख साझा किया, उन्हें ढांढस बंधाया और शासन प्रशासन से हर संभव सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया। विधायक विक्रम मंडावी ने बताया कि एक ही परिवार के चार लोगों का लापता होना दुखद घटना है। प्रशासन द्वारा खोजबीन अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *