आकाश छिकारा बस्तर के नए कलेक्टर नियुक्त

जगदलपुर। छग शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने कुछ आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। इसके तहत 2017 बैच के आईएएस आकाश छिकारा को बस्तर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। श्री छिकारा फिलहाल आवास एवं पर्यावरण विभाग में संयुक्त सचिव हैं। इनके अलावा 2009 बैच की आईएएस किरण कौशल को आयुक्त समग्र शिक्षा नियुक्त करते हुए पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 2009 बैच के आईएएस अवनीश कुमार शरण को आयुक्त नगर एवं ग्राम निवेश नियुक्त कर गृह निर्माण मंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *