जनप्रतिनिधियों को भी अहमिय नहीं देते अधिकारी: कवासी हरीश

० कोंटा में खाद्य अधिकारी ने फोन पर बात करने से किया इंकार 
जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी ने जिले के अधिकारियों पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की अवहेलना और अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों का फोन तक उठाने से भी मना कर देते हैं। कांग्रेस नेता हरीश कवासी ने कहा है कि कोंटा इलाके के ग्रामीणों में जागरूकता की कमी है, वहां छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर वे हमे फोन करते हैं, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। ऐसी ही एक समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हरीश कवासी को फोन किया था। तब हरीश लखमा ने वहां के पूर्व सरंपच हपका मारा के फोन से खाद्य अधिकारी को बात करने के लिए बोला, लेकिन खाद्य अधिकारी ने बात करने से मना करते हुए साफ कह दिया कि किसी भी जनप्रतिनिधि से बात नहीं करूंगा।

श्री कवासी ने कहा है कि अधिकारियों का ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। हरीश कवासी ने कलेक्टर से मामले शिकायत की है। हरीश कवासी ने कलेक्टर से कोंटा के खाद्य अधिकारी मनीचित्रे को हटाने की मांग की है। उन्होने बताया कि 15 जनवरी को मरईगुड़ा के कुछ किसानों ने धान को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद वहां के पूर्व सरपंच हपका मारा से कवासी ने संर्पक किया, क्येांकि मेरा फोन वहां के खाद्य अधिकारी मनीचित्रे ने फोन नहीं उठाया। सरपंच जब मुझसे बात करने के लिए कहा तो उसने मना ​कर दिया और कहा कि मैं किसी भी नेता मंत्री से फोन पर बात नहीं करता। ऐसा अधिकारियों का व्यवहार बहुत ही गलत है। क्योंकि में दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहा हूं और वर्तमान में कांग्रेस पार्टी का जिला अध्यक्ष हूं। बहुत सारे लोग समस्याएं लेकर हर दिन मेरे पास आते हैं। अगर ऐसा बर्ताव अधिकारी, कर्मचारी करेंगे तो यह ठीक बात नहीं है। इसलिए कलेक्टर से मेने निवेदन किया है कि तत्काल मानचित्रे को वहां से हटाएं अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *