भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार की भेँट चढ़ गई जंबूरी का आयोजन देश में प्रदेश की छवि धूमिल – धनंजय सिंह

रायपुर। राष्ट्रीय जंबूरी में दो करोड़ रुपया के अस्थाई टॉयलट बनाने पर सवाल खड़ा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय स्काऊट गाईड जंबूरी की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिलना गौरव की बात थी।लेकिन जंबूरी का आयोजन भी भाजपा सरकार के लिए अवैध कमाई का जरिया बन गया।जिस प्रकार प्रदेश स्काऊट गाईड के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जंबूरी के आयोजन में 10 करोड़ रुपया की अनिमियता के आरोप लगाये है और जंबूरी के आयोजन को रद्द किये।उसके बाद मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के द्वारा बिना जांच के आरोप को खारिज करना एवं बृजमोहन अग्रवाल और गजेंद्र यादव के बीच अध्यक्ष पद को लेकर छिड़ी नूरा कुश्ती से प्रदेश की छवि देश मे धूमिल हुई है।जम्बूरी में देश के कोने कोने से बच्चे शामिल हो रहे है।भाजपा सरकार आखिर उन बच्चों के बीच छत्तीसगढ़ की क्या छवि गढ़ रही है?बच्चो को क्या सीख दे रही है?पूरा देश को पता चल गया भाजपा सरकार का मूल काम भ्रष्टाचार करना है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई सरकारी कार्य का काम कमीशन फिक्स कर पहले चहेते को दे दिया जाता है। उसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होती है।जम्बूरी में जिस प्रकार से दो करोड़ रुपया का अस्थाई टॉयलट बनाया गया है प्रति टॉयलट 22 हजार रु खर्च बताया जा रहा है ये आश्चर्य चकित करने वाला है जबकि 20 हजार रुपया में पक्का शौचलय का निर्माण होता है।इसके अलावा टेंट शामियाना कुर्सी टेबल के दर तय किये गए है।इसे कम दर में किराया भंडार वाले कार्य करते है।जब कम दर में कार्य होता है फिर इतने महंगे दरों में काम सौंपना सीधा सीधा भ्रष्टाचार दिख रहा है भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है। बिना चढ़वा के कोई कार्य नही होता है।कांग्रेस मांग करती है जम्बूरी के आयोजन में जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वालो पर कार्यवाही की जाये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *