जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की सरगर्मी तेज

0 जोर शोर से चल रहा है प्रचार प्रसार अभियान 
0  अध्यक्ष पद के लिए विश्वकर्मा और झा के बीच सीधी टक्कर 
जगदलपुर। वर्ष 2025-27 के लिए बस्तर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव प्रचार जोरों पर है। अध्यक्ष पद के लिए आनंद विश्वकर्मा और विक्रमादित्य झा के बीच सीधी टक्कर है।
श्री झा और श्री विश्वकर्मा मतदाता वकीलों के घर घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आनंद विश्वकर्मा पहली बार अध्यक्ष पद के लिए भाग्य आजमा रहे हैं, जबकि विक्रमादित्य झा पूर्व में अध्यक्ष के पद का पहली बार चुनाव लड़े और विजयी रहे। इसके बाद दो बार अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा अब चौथी बार फिर से अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश कर चुनाव लड़ रहे हैं। केवल दो ही प्रत्याशी होने से चुनाव काफी रोमांचक हो चला है। मतदाताओं के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि आनंद विश्वकर्मा मिलनसार व्यक्तित्व के साथ ही साधारण स्वभाव के धनी हैं। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टियों का दौर भी चल रहा है उसमें आमंत्रित अधिवक्ताओं की उपस्थित संख्या को लेकर अपनी अपनी जीत का आंकलन कर रहे हैं। बार एसोसिएशन में कुल 460 मतदाता हैं। कितने अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करते है और उसके आधार पर ही पता चल पाएगा कि बाजी कौन मारता है। 23 दिसंबर को मतदान होगा। बस्तर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष पद (पुरुष) के लिए अवधेश झा और रमेश पाणिग्रही के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं उपाध्यक्ष पद (महिला) पद पर प्रीति वानखेड़े और संगीता चौहान के बीच कड़ा मुकाबला है। सचिव पद के लिए लिखेश्वर जोशी, पवन राजपूत और संतोष चौधरी, के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। सह सचिव पद पर भरत सेठिया और रोनी फर्नांडिस के बीच सीधा मुकाबला है। अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने से पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें कोषाध्यक्ष पद पर दीनबंधु रथ, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद पर हेलिना गिरिधरन, ग्रंथपाल पद पर ओमप्रकाश यादव, कार्यकारणी सदस्य पद पर गणेश कुमार दहिया, परमजीत कुमार मोहना, रामूराम मौर्य, संतोष, विपिन मालवीय और कार्यकारणी सदस्य (महिला आरक्षित) पद पर संगीता श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं, मगर इसकी अधिकारिक घोषणा मतगणना के बाद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *