सीआरपीएफ कैंप में जवान ने AK-47 से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

गरियाबंद। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सोनाबेड़ा क्षेत्र के ढेकूनपानी में स्थित सीआरपीएफ कैंप से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां तैनात एक जवान ने अपनी सर्विस AK-47 राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे कैंप और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक जवान की पहचान ओडिशा के खरियार थाना क्षेत्र अंतर्गत खरधरा गांव निवासी गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार को हुई, जब गोपीनाथ ड्यूटी पर थे। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो उन्हें जवान का शव मिला।

सूचना मिलते ही कोमना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं तथा जवान के साथियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *