शादी में गए परिवार के घर चोरी, चोरों ने 25 लाख नकद और 1 करोड़ के जेवरात पार किए

महासमुंद। जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में चोरों की शातिर साज़िश सामने आई है। ग्राम बल्दीडीह के निवासी योगेश अग्रवाल परिवार शादी समारोह में शामिल होने रायपुर गए थे, तभी चोरों ने उनके घर का फायदा उठाकर धावा बोल दिया।

चोरों ने 25 लाख रुपए नगदी और 1 करोड़ रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर सायबर सेल और सांकरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और पड़ताल में जुट गई। एडिशनल एसपी प्रतिभा तिवारी ने बताया कि घटना स्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, फोरेंसिक टीम और डॉग स्काड टीम भी जांच में सहयोग कर रही हैं। इसके अलावा, आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *