रिटेल ट्रेड के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण

0 विशाल मेगा मार्ट में व्यापारिक गतिविधियां सीखी स्टूडेंट्स ने 
बस्तर। जगदलपुर के विशाल मेगा मार्ट में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चपका के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के रिटेल ट्रेड के विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण स्कूल के प्राचार्य बलराम कच्छ के मार्गदर्शन तथा व्यावसायिक प्रशिक्षक विजय अहलुवालिया के निर्देशन में संपन्न हुआ।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रिटेल सेक्टर से जुड़े विभिन्न कार्यों जैसे स्टोर प्रबंधन, ग्राहक सेवा, उत्पाद डिस्प्ले, बिलिंग प्रक्रिया, इन्वेंटरी नियंत्रण, स्टॉक हैंडलिंग तथा रिटेल संचालन के वास्तविक तरीकों को प्रत्यक्ष रूप से सीखा। विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारी देते हुए रिटेल उद्योग में आवश्यक कौशल, व्यवहार, संचार, टीमवर्क तथा ग्राहक संतुष्टि के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षक विजय अहलुवालिया ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों में रोज़गारपरक कौशल विकसित होते हैं और भविष्य में रिटेल सेक्टर में काम करने का आत्मविश्वास बढ़ता है। विद्यालय परिवार ने भ्रमण को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्कूल से महादेव सिंह सेठिया, कावेरी ध्रुव एवं होलिका का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्राचार्य श्री कच्छ ने स्टोर मैनेजर सुदीप सहा का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *