रायपुर। राजधानी के खमतराई इलाके में हुई एक वारदात ने हैवानियत की हद पार कर दी।मिली जानकारी के अनुसार एक कुकर्मी के द्वारा पशुगमन के बाद प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। खमतराई में हुई इस घटना ने झकझोर कर रख दिया है। यह घटना शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात 10 जुलाई की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बस्ती में काम चल रहा था, इस दौरान रात करीब सवा तीन बजे सतनाम चौक के पास दुकलहा साहु के मकान के बगल में एक मूक पशु के पैर को बांधकर दुष्कर्म करते हुये एक व्यक्ति पाया गया। बस्ती के लोगों ने इस हरकत को देख दरिंदे को पकड़ने का प्रयास किया। किंतु वह दौड़ कर भागने लगा। जिसे दौड़ा कर कुछ दूर में ही पकड़ लिया गया और नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शहरे आलम पिता उसमान खान उम्र 20 साल स्थायी निवासी इलाहाबाद उ.प्र. तथा वर्तमान निवासी दुर्गा चौक, ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा का बताया। मूक गाय के साथ किए गए इस कृत्य से मोहल्ले के लोगों समेत पूरे शहर में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि इस तरीके की वारदात भविष्य में दोहराई न जा सके।