युवा कांग्रेस नेता अजय बिसाई को अनुशासनहीनता का नोटिस


जगदलपुर। युवा कांग्रेस के पूर्व शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई को अनुशासनहीनता पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (प्रशासनिक एवं संगठन) अभिषेक नायडू द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट के जगदलपुर प्रवास के दौरान अजय बिसाई का आचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। श्री नायडू ने अजय बिसाई को 24 घंटे ने स्पष्टीकरण देने कहा गया है। ज्ञात हो कि अजय बिसाई को पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का समर्थक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *