किरण देव और जेडी से मिले स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ बस्तर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ एवं विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव जी से सौजन्य मुलाकात की। बस्तर संभाग के कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करने के लिए चर्चा की गई। श्री देव ने विश्वास दिलाया कि बस्तर जिला व संभाग के स्वास्थ्य कर्मचारियों के हित में सदैव संघ का सहयोग करेंगे। उन्होंने समस्याओं का निराकरण कराने आश्वासन दिए। साथ ही बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर बनाने की बात किरण देव ने कही, ताकि बस्तर वासियों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ की पूरी टीम ने संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर से भी सौजन्य मुलाकात की। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की परीक्षा अवधि की वेतन वृद्धि एवं संभाग की समस्याओं का निदान करने के लिए चर्चा की गई। संयुक्त संचालक ने विश्वास दिलाया कि कर्मचारी हित में सदैव संघ का सहयोग करेंगे, शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *