कांग्रेस ने सरदार पटेल और प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी को नमन किया


रायपुर।
कांग्रेस ने देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथी पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज दो महान विभूतियों की याद का दिन है। देश के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। जिनके दृढ़ निश्चय के कारण आजाद भारत एक अखंड राष्ट्र के रूप में परिवर्तित हुआ। कांग्रेस उनको नमन करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस भी आज है। भारत को एक मजबूत और सर्व सुविधा संपन्न राष्ट्र बनाने में इंदिरा जी का अमूल्य योगदान था। देश की अखंडता की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दिया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी की तरफ से मैं उनको विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *