मेयर संजय पाण्डेय ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

जगदलपुर। महापौर संजय पांडेय ने शहर और जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि दीपों का यह महापर्व आप सभी के घर आंगन में सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की सौगातें लेकर आए। श्री पाण्डेय ने कहा कि हम सभी तभी सुखी और समृद्ध बन सकते हैं, जब हम स्वस्थ रहेंगे और स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता एवं स्वच्छ पर्यावरण जरूरी है। आईए हम सभी मिलकर इस दीपावली संकल्प लें कि हम अपने जगदलपुर शहर और पूरे बस्तर जिले को सदैव स्वच्छ एवं हरा भरा रखेंगे। महापौर संजय पाण्डेय ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा- मैं जगदलपुर को स्वच्छ बनाने, दलपत सागर को प्रदूषण मुक्त कर दर्शनीय स्थल बनाने के लिए शुरू से प्रतिबद्ध हूं आप सभी के सहयोग से इसमें जरूर सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *