वर- वधु को आशीर्वाद देने पहुंची जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप

0 विवाह समारोह में शामिल हुईं और सुनी ग्रामीणों की समस्याएं भी 

जगदलपुर। ग्राम पंचायत दुबे उमरगांव के नवागुड़ा में आयोजित विवाह समारोह में जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने शिरकत की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप ने नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने नव दंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अपने जीवन को सुख, शांति और प्रेम के साथ व्यतीत करें और अपने परिवार के साथ मिलकर जीवन की सभी चुनौतियों का सामना करें।

क्षेत्र के विकास पर चर्चा
शादी समारोह के बाद नवागुड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अपनी बात रखी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य के साथ क्षेत्र के विकास पर चर्चा की और अपने सुझाव दिए। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की और उनके समाधान के लिए जिला पंचायत सदस्य से सहयोग की अपेक्षा की। जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संवेदनशील हैं और उनका समाधान करने के लिए काम करेंगी। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कश्यप ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की सेवा करना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप के साथ बंसत गावरे, तुलसी ठाकुर, लखन, मनोज और अन्य भाजपा कार्यकता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *