अबूझमाड़ से महाराष्ट्र बॉर्डर तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग नक्सली आतंक के अंधकार में विकास का नया उजाला : भाजपा

0 प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री गडकरी, मुख्यमंत्री साय तथा उप मुख्यमंत्री साव का आभार माना, कहा : यह परियोजना बस्तर के तेज विकास में मील का पत्थर साबित होगी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने 152 करोड़ रुपए लागत वाले 21 किमी की अबूझमाड़ के कुतुल से महाराष्ट्र बॉर्डर के नीलांगुर तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-130-डी) को धुर नक्सली आतंक के अंधकार में विकास का नया उजाला बताया है। प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि बस्तर अंचल को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से विकास को नई गति मिलेगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने इस निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राजमार्ग के बन जाने से बस्तर अंचल को महाराष्ट्र से सीधा और मजबूत सड़क संपर्क मिलेगा तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा सुलभ हो सकेगी और यह परियोजना बस्तर के तेज विकास में मील का पत्थर साबित होगी। श्री ठाकुर ने कहा कि नेशनल हाईवे 130-डी का कोंडागांव से नारायणपुर तक का लगभग 50 किमी हिस्सा निर्माणाधीन है। नारायणपुर से कुतुल की दूरी 50 किमी है और वहां से महाराष्ट्र सीमा स्थित नीलांगुर तक 21.5 किमी की दूरी है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई 195 किमी है, जिसमें से लगभग 122 किमी का हिस्सा कोंडागांव-नारायणपुर से कुतुल होते हुए नीलांगुर तक छत्तीसगढ़ में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *