भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़वासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएँ और बधाई दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने शुभकामना संदेश में छत्तीसगढ़ के सभी भाइयों-बहनों व माताओं को अधर्म पर धर्म की जीत, असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व विजयादशमी व दशहरा पर्व की बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान श्री राम छत्तीसगढ़ के जन-जन को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान कर सभी परिजनों की उत्तरोत्तर प्रगति और कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें। हम प्रदेशवासी सौभाग्यशाली हैं कि भगवान श्री राम ने इसी छत्तीसगढ़ के दण्डकारण्य से समूची मानवता को त्याग, संयम और करुणामय सम्वेदना का संदेश दिया है। हम सब मिलकर खुशहाल छत्तीसगढ़, समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *