बीजापुर। भोपालपटनम कल से नेशनल हाईवे 163 पर जलमग्न होने के कारण बंद है।
गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ने से बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित टेकलगुड़ा नाला में पानी का बहाव तेज हो गया है। नाला पुल पर पानी लगभग 5 फीट ऊपर से बह रहा है, जिससे तरलागुड़ा–A2 नगरम मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।
आवागमन बाधित होने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग से आवागमन न करें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।