
जगदलपुर। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने ग्राम पंचायत कोसमी के प्रमुख देवी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया और गांव की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान गांव के सरपंच, पंच, पुजारी, माझी, मुखिया, नागरिकों की मांग पर विधायक लखेश्वर बघेल ने मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।