बेमेतरा में विधायक सुनील सोनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी में लोगों को संबोधित किया

रायपुर/बेमेतरा। जिले में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला में  विधायक सुनील सोनी ने प्रतिभाग किया और सभी को संबोधित किया।

अपने संबोधन में श्री सोनी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपाध्याय की अंत्योदय की विचारधारा के अनुरूप देश के हर वर्ग के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत न केवल सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सशक्त पहचान बना चुका है।

उन्होंने लोकतंत्र के नए मंदिर यानी संसद भवन के निर्माण, गरीब कल्याण की योजनाओं, मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा और स्पेस टेक्नोलॉजी में देश की प्रगति को सराहा। श्री सोनी ने सभी देशवासियों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *