
जगदलपुर। जिया डेरा में आंध्र समाज द्वारा पदयात्री सेवा केन्द्र की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर किया।
इस मौके पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, राजेश श्रीवास्तव, आंध्र समाज के अध्यक्ष पी. जंयत राव नायडू, बी. जयराम, यशवर्धन राव, दिगम्बर राव, अशोक नायडू, अप्पा राव, कामेश राव सहित समाज के अन्य पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने पदयात्रियों की सेवा के लिए आंध्र समाज की पहल की सराहना की और इसे जनसेवा की उत्कृष्ट परंपरा बताया।