सूरजपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सूरजपुर के संयुक्त कार्यालय में भू-अभिलेख शाखा के बाबू प्रमोद यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। जानकारी के अनुसार, प्रमोद यादव ने नक्शा काटने के नाम पर शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने भू-अभिलेख शाखा में छापेमारी कर रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।