गोवा सरकार ने बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ की मदद दी, CM साय ने किया आभार व्यक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारी बारिश के कारण बाढ़ ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस आपदा की स्थिति में मध्यप्रदेश के बाद अब गोवा सरकार ने भी सहायता का हाथ बढ़ाया है। गोवा सरकार ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद। यह सहयोग बस्तर के प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में महत्वपूर्ण मदद प्रदान करेगा। यह कदम दर्शाता है कि हमारा देश एकजुट होकर हर संकट का सामना करने में सक्षम है।”

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि गोवा सरकार का यह सहयोग बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित लोगों को निश्चित रूप से संबल प्रदान करेगा। इस आपदा की घड़ी में यह सहायता प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को और मजबूती देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *