छत्तीसगढ़ में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कारोबारियों के ठिकाने निशाने पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साथ-साथ दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह से कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है। सूत्रों के मुताबिक, रायपुर के शंकर नगर स्थित कारोबारी विनय गर्ग के निवास पर भी ED की टीम ने दबिश दी है।

जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में 8 से 10 ED अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल भी शामिल हैं। रायपुर में करीब 8 से 10 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है। हालांकि, यह कार्रवाई किसी विशिष्ट घोटाले या मामले से संबंधित है, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ED की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने शहर में हलचल मचा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *