बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादी विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 16 सक्रिय माओवादी सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और माओवादी प्रचार सामग्री भी बरामद की गई। यह ऑपरेशन जिला पुलिस, डीआरजी, कोबरा 210, 202, और केरिपु 229 के संयुक्त प्रयासों से थाना बासागुड़ा, गंगालूर और जांगला क्षेत्रों में चलाया गया। सुरक्षा बलों ने बीजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों की सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान थाना जांगला में 8, गंगालूर में 6 और बासागुड़ा में 2 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाने की योजना बना रहे थे।
बरामद सामग्री
गिरफ्तार माओवादियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई:
-
विस्फोटक: आईईडी, कुकर बम, टिफिन बम
-
अन्य उपकरण: कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, मल्टीमीटर, बिजली का तार, जमीन खोदने का औजार
-
प्रचार सामग्री: माओवादी संगठन के बैनर, पोस्टर और पाम्पलेट
बरामद सामग्री को विधिवत गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया।
गिरफ्तार माओवादियों का विवरण
थाना जांगला
-
नड़गु वेको (मिलिशिया सदस्य), उम्र 50 वर्ष, निवासी आदवाड़ा स्कूलपारा
-
बोटी माड़वी (DAKMS सदस्य), उम्र 44 वर्ष, निवासी आदवाड़ा उसकेपारा
-
बोड़ा वेको (भूमकाल मिलिशिया सदस्य), उम्र 27 वर्ष, निवासी आदवाड़ा देवापारा
-
पाकलू फरसा (DAKMS सदस्य), उम्र 38 वर्ष, निवासी आदवाड़ा देवापारा
-
बामन कवासी (जनसंपर्क सदस्य), उम्र 31 वर्ष, निवासी आदवाड़ा उस्कोपारा
-
मुन्ना कुहरामी (DAKMS सदस्य), उम्र 22 वर्ष, निवासी आदवाड़ा नयापारा
-
मुन्ना वेको (भूमकाल मिलिशिया सदस्य), उम्र 22 वर्ष, निवासी आदवाड़ा नयापारा
-
बुधरू ऊर्फ बधरू बारसा (मिलिशिया सदस्य), उम्र 21 वर्ष, निवासी गुडरा गोडियापारा
थाना गंगालूर
-
भीमा बारसे (मिलिशिया सदस्य), उम्र 21 वर्ष, निवासी पीड़िया मदुमपारा
-
माड़वी पाला (मिलिशिया सदस्य), उम्र 34 वर्ष, निवासी पीड़िया
-
जोगा माड़वी (भूमकाल मिलिशिया सदस्य), उम्र 25 वर्ष, निवासी तामोडी मेडोपारा
-
कलमू मनकी (मिलिशिया सदस्य), उम्र 23 वर्ष, निवासी पीड़िया मदुमपारा
-
बुधरी बारसे (मिलिशिया सदस्य), उम्र 30 वर्ष, निवासी पीड़िया मदुमपारा
-
कलमू फूलो (मिलिशिया सदस्य), उम्र 19 वर्ष, निवासी पीड़िया मदुमपारा
थाना बासागुड़ा
-
नंदा कुंजाम (मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य), उम्र 22 वर्ष, निवासी तुमिरगुड़ा
-
भीमा मड़कम (पोलमपल्ली आरपीसी आर्थिक शाखा सदस्य), निवासी कोंजेड
गिरफ्तार माओवादियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।