मुख्यमंत्री साय को लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों से मिलवाने में नाकाम साबित हुए विधायक विनायक गोयल – योगेश बैज

0 विनायक गोयल की निष्क्रियता और अव्यवस्था का दर्द झेलने को मजबूर लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित – योगेश बैज

लोहंडीगुड़ा। जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज ने चित्रकोट विधायक विनायक गोयल पर बड़ा हमला करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्हें सबसे निष्क्रिय विधायक घोषित कर दिया है, योगेश ने विधायक गोयल की निष्क्रियता का खामियाजा लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को भुगतना पड़ रहा है बताया है,उन्होंने विनायक गोयल की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जो विधायक अपने क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का जायजा लेने अपने ही मुख्यमंत्री को लाने में नाकाम साबित हो जाए तो ऐसे विधायक से क्षेत्र की जनता और क्या अपेक्षा कर सकती है,बैज ने कहा है कि जब मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों से मिलने बस्तर के दंतेवाड़ा का दौरा कर सकते हैं तो चित्रकोट विधानसभा जो कि दंतेवाड़ा के बाद सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित रहा उसका दौरा किये बिना ही रायपुर लौट गये ये स्थानीय विधायक की निष्क्रियता का ही परिणाम है जिसका भुगतान जनता को बाढ़ पीड़ितों को भुगतना पड़ेगा।

बैज ने विधायक गोयल पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी सवाल पूछा है कि कहीं बाढ़ पीड़ितों को हो रही असुविधाओं और उपक्षा की पोल खुल जाने के डर से विधायक ने मुख्यमंत्री को अपने विधानसभा क्षेत्र से दूर रखा है क्या,कहीं मुख्यमंत्री के सामने विधायक की निष्क्रियता की पोल ना खुल जाए इसलिए बाढ़ पीड़ितों प्रभावितों तक मुख्यमंत्री को नहीं पहुंचाया गया है क्या जबकि मांदर जो कि अति बाढ़ प्रभावित रहा वहां की जनता में भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर एक उम्मीद जगी थी कि मुख्यमंत्री उनका भी सुध लेंगे परंतु बाढ़ पीड़ितों की उम्मीदों पर पानी विधायक विनायक गोयल ने अपनी नाकामी को छिपाए रखने के लिए फेर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *