रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की छत्तीसगढ़ राज्य इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने की। इस अवसर पर प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए दुर्ग एवं कवर्धा इकाइयों का गठन किया गया। पारवानी ने बताया कि दुर्ग इकाई के लिए प्रकाश सांखला को अध्यक्ष चुना गया, जबकि कवर्धा इकाई का नेतृत्व दीप शर्मा करेंगे। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए पारवानी ने कहा कि दोनों जिला इकाइयाँ स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा करेंगी और व्यापारी समाज को सशक्त आवाज देंगी। यह निर्वाचन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद प्रवीण खण्डेलवाल की अनुशंसा पर सम्पन्न हुआ।
कैट दुर्ग इकाई कार्यकारिणी
संरक्षक – बृजमोहन खंडेलवाल, श्रीचंद लेखवानी, गौरीशंकर अग्रवाल, रमेश कुमढ, शिवलाल चक्रधारी, सुधीर अग्रवाल।
सलाहकार समिति – धर्मेश शाह, हर्ष सांखला, अजय सोमानी, बिट्टू (वृन्दावन)।
चेयरमेन – पवन बडजातिया
महामंत्री – प्रकाश गोलछा
कोषाध्यक्ष – हरीश श्रीमाल
कार्यवाहक अध्यक्ष – प्रह्लाद रूंगटा
उपाध्यक्ष – दर्शन ठाकवानी, गौतम कोठारी, आशीष निमजे, महेश, अजय श्रीमाल, प्रवीण भूतड़ा, मुकेश अढ़तिया, शुशील बाकलीवाल, अंकुश टटीया, विजय जैन।
मंत्री – विनय कश्यप, मितेश पटेल, अनिल बल्लेवार, नरेश राजवानी, अशोक साहू, पवन झवानी, पूरन सांखला, ऋषभ देशलहरा।
प्रचार-प्रसार – संजय बोहरा
जीएसटी टीम – दिनेश मारोटी, अमर कोटवानी
कार्यकारिणी सदस्य – सुरेश गुप्ता, कमलेश जसवानी, ईश्वर पजांबी, चेतन जैन, संजय नागर, राजेंद्र नागर, राजेंद्र पाटनी, अनिल गनेशानी, विजय कोठारी, गिरीश पारख, रजनीश अग्रवाल।
कैट कवर्धा इकाई कार्यकारिणी
संरक्षक – डॉ. गजेन्द्र सिंह, संजय पाण्डेय
प्रदेश उपाध्यक्ष – सुरजीत सिंह खुराना (दारा)
प्रदेश मंत्री – अनिल दानी
जिला महामंत्री – मनोज ठाकुर
जिला कोषाध्यक्ष – ज्ञानी गुप्ता
जिला संगठन मंत्री एवं कार्यकारी अध्यक्ष – वनित सिंह सलूजा
जिला उपाध्यक्ष – अविनाश तिवारी, भागीरथी सिन्हा, रिंकल माटा
जिला मंत्री – नरेन्द्र बग्गा, शेख अकरम, साहिल पाली
जोन प्रभारी –
बोडला: गौतम गुप्ता
पोंडी: पवन केशरवानी
पिपरिया: सुरेश केशरी
पाडातराई: संजय गुप्ता
पंड़रिया: अमरीक सिंह सलूजा
मीडिया प्रभारी – विकास केशरवानी, खिलेश ठाकुर, अनमोल अग्रवाल
खाद्य विभाग समन्वय – संजय गुप्ता, लोमेश श्रीवास
जीएसटी समस्या समिति – वनित सिंह सलूजा, दीप शर्मा, ज्ञानी गुप्ता
कौशल विकास/रोजगार/उद्योग विभाग – साहिल पाली, जागेन्द्र श्रीवास्तव
उत्सव प्रभारी – राजकुमार वर्मा, मनोज ठाकुर, कैलाश शर्मा
महिला उद्यमी सशक्तिकरण प्रभारी – कैलाश शर्मा, संजय गुप्ता
बैंकिंग विभाग समन्वय – नवीन जैन, प्रभु राजपुरोहित
ट्रेड संवाद प्रभारी – प्रविश अग्रवाल (होटल), जितेश सलूजा (जूता), अमित जैन (हार्डवेयर), धनंजय गुप्ता (मोबाइल), मंजीत सलूजा (साइकिल), रिक्की छाबड़ा (सीमेंट), शशीकांत चंद्रवंशी (बोरवेल्स), सूरज बोधरा (सराफा), नवीन जैन (एजेंसी), ईश्वर राजपूत (डेयरी), कमल कान्त आहूजा (जनरल), द्वारिका गुप्ता (किराना), लोमेश श्रीवास (रेस्टोरेंट), अवीन पटेल, पिन्टू अरोरा, विजय जयसवाल।