0 4 महिला व 3 पुरुष माओवादी में बीजापुर, सुकमा जिले के है
0 मुलूगू जिला मुख्यालय में आत्मसमर्पण किया। तेलंगाना पुलिस द्वारा प्रोत्साहन राशि दी गई
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के 7 माओवादियों ने मुलूगु जिला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण माओवादियों में 4 महिला माओवादी भी शामिल हैं। बीजापुर जिले में पुलिस के बढ़ते दबाव से अब माओवादी तेलंगाना में आत्मसमर्पण करने पर मजबूर हो रहे हैं। 7 माओवादियों में एरिया कमेटी मेंबर, पार्टी मेंबर व मिलिशिया मेंबर आरपीसी रेंक है। मूलूगू के एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण करने पर आत्मसमर्पित माओवादियों को मुख्य धारा में लौटने पर प्रोत्साहन राशि 25000/- दिया गया। 7 माओवादियों में 6 माओवादी बीजापुर जिले से है व एक कोंटा क्षेत्र का है। मूलूगू जिला मुख्यालय में जनवरी 25 से अब तक 80 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया।