कृषि उपज मंडी चांदनी चौक में विक्रय की जाएंगी गणेश प्रतिमाएं

0 सनातनी मेयर संजय पांडे ने की उत्कृष्ट व्यवस्था 

0 गणेश प्रतिमाएं और कहीं भी बिकने पर कार्रवाई 

जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के सनातनी महापौर संजय पाण्डेय ने लोगों की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए गणेश प्रतिमाओं के विक्रय के लिए एक जगह निर्धारित कर दी है। इसके अलावा दूसरी जगह पर प्रतिमाएं बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जगदलपुर में गणेश प्रतिमाओं की बिक्री के लिए कृषि उपज मंडी चांदनी चौक को अधिकृत स्थल निर्धारित किया गया है। महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा के दिशा-निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। नगर निगम की बाजार एवं राजस्व समिति के सभापति संग्राम सिंह राणा ने बताया कि तय स्थान के अलावा कहीं और गणेश प्रतिमा बेचने पर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि महापौर संजय पाण्डेय प्रखर सनातनी हैं और वे आस्था पर आघात हरगिज बर्दाश्त नहीं करते। सड़कों के किनारे कहीं भी प्रतिमाएं रखकर विक्रय करने से वाहनों की आवजाही के चलते प्रतिमाओं पर कीचड़ एवं गंदगी लगने का अंदेशा बना रहता है तथा विघ्नसंतोषी तत्व प्रतिमाओं का अपमान भी कर सकते हैं। वहीं प्रतिमाएं खरीदने के लिए उमड़ने वाले लोगों की भीड़ के कारण आवागमन भी बाधित होता है। ऐसे अप्रिय हालातों से बचने के लिए ही महापौर संजय पाण्डेय ने यह सराहनीय कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *