पीएम मोदी की जापान और चीन यात्रा: एससीओ शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय वार्ता पर जोर

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका संबंधों में रूस से कच्चे तेल की खरीद पर अमेरिकी 50% टैरिफ के बाद तनाव के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक जापान और चीन की यात्रा पर रहेंगे। यात्रा की शुरुआत 29 से 30 अगस्त तक जापान से होगी, जहां पीएम मोदी शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

यह पीएम का जापान का आठवां दौरा होगा और इशिबा के साथ पहला शिखर सम्मेलन होगा। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा-सुरक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, नवाचार और लोगों के बीच संबंधों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भी बातचीत होगी।

इसके बाद पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन की यात्रा करेंगे, जहां राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भारत का नेतृत्व करेंगे। सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी अन्य एससीओ सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं। भारत 2017 से एससीओ का सदस्य है और 2022-23 में समूह की अध्यक्षता कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *