नगर निगम ने टावरों पर कार्रवाई शुरू इंडस, एटीसी टावर किए गए सील

0 7 दिन का दिया गया समय सीमा, नहीं तो पूरे टावर होंगे सील

जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर ने बकाया नवीनीकरण शुल्क जमा नहीं होने पर टावरों को बंद कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को गुरु घासीदास वार्ड में कार्रवाई की शुरुआत की गई.इस दौरान इंडस टावर एवं एटीसी टावरों पर कार्यवाही की गई,जबकि बीएसएनएल एवं जिओ टावरों पर आगामी तिथि में कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम द्वारा 07 दिन का समय सीमा निर्धारित किया गया है अगर इस समय सीमा में नवीनीकरण शुल्क नहीं जमा करते हैं तो पूरे टावर सील किए जाएंगे।
नगर निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा जब तक नवीनीकरण टावरों का नहीं हो जाता तब तक यह कार्रवाई चलती रहेगी। नोटिस देने के बावजूद भी संबंधित टावरों के अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया. शहर में मोबाइल टावर कंपनियों की मनमानी चरम पर पहुंच चुकी है। जगदलपुर की जनता को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से टावर सील की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में मुख्य रूप से उप अभियंता दीपांशु देवांगन, भवन समन्वयक सूर्य निर्मलकर एवं निगम के अन्य कर्मचारी इस कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *