मोबाइल टावर किए जाएंगे सील – समय सीमा खत्म,मंगलवार को होगी कार्रवाई : राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा

01 करोड़ 56 लाख 80 हजार मोबाइल टावरों से करनी है वसूली – राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा

जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहर में स्थापित मोबाइल टावर कंपनियों पर कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। निर्धारित समयावधि में नवीनीकरण शुल्क जमा न करने पर अब मंगलवार को टावर सील करने की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन व राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व एवं आयुक्त प्रवीण वर्मा एवं उप अभियंता दीपांशु देवांगन के दिशा निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है।
राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने बताया कि नगर निगम को मोबाइल टावरों से कुल 01 करोड़ 56 लाख 80 हजार रुपये की बकाया राशि प्राप्त करनी है। इसमें से वित्तीय वर्ष 2025-26 तक केवल 31 लाख 50 हजार रुपये की ही वसूली हो पाई है।
कंपनियों पर बकाया राशि इस प्रकार है —इंडस टावर लिमिटेड –15 टावर,43 लाख 95 हजार बकाया,एटीसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. – 10 टावर,38 लाख बकाया,सम्मिट डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. –18 टावर, 05 लाख 40 हजार बकाया,वायरलेस टी.टी. इन्फो लि. – 09 टावर, 31 लाख 05 हजार बकाया,बी.टी.ए. सेलकॉन – 04 टावर, 11 लाख 80 हजार बकाया,भारती इंफ्राटेल कंपनी लि. (एयरटेल) – 07 टावर, 26 लाख 60 हजार बकाया,बीएसएनएल –21 टावर, 05 लाख 50 हजार बकाया…
नगर निगम ने 05 अगस्त 2025 को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर नवीनीकरण शुल्क जमा करने का आदेश दिया था। स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि शुल्क जमा न करने की स्थिति में टावर बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
इसको देखते हुए नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है मंगलवार को एटीसी टावर, इंडस टावर एवं जिओ टावर को सील किया जायेगा. यह जानकारी राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *