महानदी पुल से विवाहिता ने लगाई छलांग, तलाश जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के पास आरंग के ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल से एक विवाहिता के छलांग लगाने की घटना सामने आई है। यह घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए और महिला की खोजबीन शुरू कर दी।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार, महानदी पुल पर एक स्कूटी और रेलिंग से बंधा हुआ दुपट्टा बरामद हुआ है। इनके आधार पर महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी (27 वर्ष), निवासी रायपुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने किसी को कूदते नहीं देखा, लेकिन पुल पर मिले सामान से अनुमान लगाया जा रहा है कि स्वाति ने नदी में छलांग लगाई होगी।

जानकारी के मुताबिक, स्वाति रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई थी। उसकी शादी दो साल पहले रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी और उसका ढाई महीने का एक बच्चा भी है।

वर्तमान में पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और गोताखोर नदी में स्वाति की तलाश में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *