जगदलपुर। केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य विभाग मंत्रालय के राज्यमंत्री तोखन साहू आज जगदलपुर पहुंचे। यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय और भाजपा की महिला नेत्रियों ने मंत्री तोखन साहू का स्वागत किया। मंत्री श्री साहू यहां जिला भाजपा द्वारा दोपहर 3 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक आयोजित तिरंगा यात्रा बाईक रैली में शामिल होंगे। पश्चात वे विभाजन विभीषिका दिवस पर शाम 5 बजे से आयोजित मशाल रैली में शिरकत करेंगे। इसके बाद मंत्री तोखन साहू स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम जगदलपुर में ही करेंगे।