रक्षाबंधन पर दंतेश्वरी फाइटर और पुनर्वास प्राप्त महिलाओं ने गृहमंत्री को बांधी राखी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के अवसर पर ‘दंतेश्वरी फाइटर’ महिला कमांडो और नक्सली संगठन से पुनर्वास प्राप्त महिलाओं ने गृहमंत्री विजय शर्मा को राखी बांधकर भाई-बहन के विश्वास और शांति का संदेश दिया। इस विशेष आयोजन में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विभिन्न अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा, “ये बहनें पहले नक्सली संगठन में हथियार लेकर जंगलों में भटकती थीं, लेकिन आज वे नक्सलवाद के खिलाफ ऑपरेशन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।” उन्होंने इस पहल को साहस और प्रेरणा का प्रतीक बताते हुए इन महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *