
जगदलपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर शहर के चांदनी चौक स्थित पीपल वृक्ष में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने रक्षा सूत्र बांधकर वृक्ष संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम बस्तर वन मंडल के अंतर्गत आयोजित किया गया।
इस मौके पर महापौर संजय पांडे, एमआईसी सदस्य, पार्षद, जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा की गई।